₹2000+ फ्री डिलीवरी पूरे भारत में शिपिंग कच्ची घानी FSSAI प्रमाणित स्पष्ट उत्पाद जानकारी

स्लाइड चित्र



केर सांगरी कैसे बनाते हैं? सरल राजस्थानी रेसिपी गाइड

Ker Sangri recipe guide by Sidhi Marwadi

केर सांगरी कैसे बनाते हैं?

केर सांगरी राजस्थान की पारंपरिक सब्ज़ी है। इसका स्वाद तभी अच्छा आता है जब सूखी केर और सांगरी को सही तरह भिगोया, साफ किया और धीमी आँच पर मसालों के साथ पकाया जाए।

Rajasthani dry vegetables cooking guide with ker sangri panchkuta and traditional sabzi preparation by Sidhi Marwadi

सामग्री

  • सीधी मारवाड़ी केर
  • सीधी मारवाड़ी सांगरी
  • राई, जीरा, हींग, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी
  • तेल, नमक और अमचूर या दही स्वाद अनुसार

चरण 1: भिगोना और साफ़ करना

केर और सांगरी को अच्छी तरह धोकर रात भर या 8-10 घंटे पानी में भिगो दें। फिर पानी निकाल कर 2-3 बार साफ पानी से धो लें। ज्यादा नमकीन या कड़वापन लग रहा हो तो एक बार हल्का उबाल कर पानी निकाल सकते हैं।

डिटेल गाइड के लिए पढ़ें: केर सांगरी को भिगोने और साफ़ करने का सही तरीका

चरण 2: मसाला तड़का

कढ़ाई में तेल गरम करें। राई, जीरा और हींग का तड़का लगाएं। अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भुनें।

चरण 3: केर सांगरी पकाना

भिगी हुई केर सांगरी डालकर मसाले के साथ मिलाएं। धीमी आंच पर पकाएं। ज़रूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डाल सकते हैं। आखिर में अमचूर या दही से खट्टा-पन बैलेंस करें।

परोसने का तरीका

केर सांगरी बाजरे की रोटी, पराठा, दाल-बाटी या सरल घर के खाने के साथ बहुत अच्छी लगती है।

संबंधित उत्पाद

नोट: यह रेसिपी जनरल खाना पकाने मार्गदर्शन के लिए है। स्वाद अपने घर की पसंद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।