₹2000+ par Free Delivery All India Shipping Kachchi Ghani Traditional Cold-Pressed 100% Shuddh FSSAI Certified Traditional Indian rasoi products Clear product information

Slide image



Need help? WhatsApp +91 97999 56430 par message karein.

Aapki Rasoi Cart 0

Congratulations! Your order qualifies for free shipping FREE Delivery on orders above ₹2000
Sorry, looks like we don't have enough of this product.

Pair with
Subtotal Free
View cart
Shipping, taxes, and discount codes are calculated at checkout

केर सांगरी कैसे बनाते हैं? सरल राजस्थानी रेसिपी गाइड

Ker Sangri recipe guide by Sidhi Marwadi

केर सांगरी कैसे बनाते हैं?

केर सांगरी राजस्थान की पारंपरिक सब्ज़ी है। इसका स्वाद तभी अच्छा आता है जब सूखी केर और सांगरी को सही तरह भिगोया, साफ़ किया और धीमी आँच पर मसालों के साथ पकाया जाए।

सामग्री

  • सिधी मारवाड़ी केर
  • सिधी मारवाड़ी सांगरी
  • राई, जीरा, हींग, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी
  • तेल, नमक और अमचूर या दही (स्वाद अनुसार)

स्टेप 1: भिगोना और साफ़ करना

केर और सांगरी को अच्छी तरह धोकर रात भर या 8-10 घंटे पानी में भिगो दें। फिर पानी निकालकर 2-3 बार साफ़ पानी से धो लें। ज़्यादा नमकीन या कड़वापन लग रहा हो तो एक बार हल्का उबाल कर पानी निकाल सकते हैं।

डिटेल गाइड के लिए पढ़ें: केर सांगरी को भिगोने और साफ़ करने का सही तरीका

स्टेप 2: मसाला तड़का

कड़ाई में तेल गरम करें। राई, जीरा और हींग का तड़का लगाएँ। अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल कर हल्का सा भूनें।

स्टेप 3: केर सांगरी पकाना

भीगी हुई केर सांगरी डाल कर मसाले के साथ मिलाएँ। धीमी आँच पर पकाएँ। ज़रूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डाल सकते हैं। आख़िर में अमचूर या दही से खट्टा-पन बैलेंस करें।

परोसने का तरीका

केर सांगरी बाजरे की रोटी, पराठा, दाल-बाटी या सिंपल घर के खाने के साथ बहुत अच्छी लगती है।

संबंधित उत्पाद

नोट: यह रेसिपी जनरल कुकिंग गाइडेंस के लिए है। स्वाद अपने घर की पसंद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।